फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता में 81 पट्टा निरस्त करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। न्यायालय की प्रक्रिया कूटरचित ढंग से कराने में एसडीएम ने 81 पट्टा निरस्त की संस्तुति कर दी है। उन्होंने कार्रवाई के लिए पत्रावली जिलाधिकारी के पास भेज दी है।
विज्ञापन

अमृतपुर तहसील क्षेत्र के गांव किराचन में पट्टा आवंटन के मामले में 17 दिसंबर 2020 को नोटिस जारी कर सुनवाई की तिथि दो फरवरी 2021 निर्धारित की गई थी। इस पर एसडीएम अमृतपुर ने तत्कालीन पेशकार शिशुपाल सिंह (वर्तमान में निलंबित) को नोटिस देकर 17 अगस्त को फाइल तलब की।
पत्रावली देखने पर पता चला कि दो फरवरी 2021 को कूटरचित तरीके से दो जनवरी 2021 अंकित कर फाइल प्रस्तुत की गई। इसमें अगली तिथि निर्धारित न होने के बावजूद पांच जनवरी 2021 को निस्तारित होना दिखाया गया है। पत्रावली के पेज संख्या 95 से लेकर 123 तक 81 व्यक्तियों के नाम पट्टा आवंटन किया गया।
विज्ञापन

जबकि पत्रावली न्यायालय में होने के बावजूद पोर्टल पर आदेश अपलोड नहीं किया गया और न ही पोर्टल पर कोई परिवर्तन किया गया। इससे स्पष्ट है कि पांच जनवरी 2021 को यह आदेश न्यायालय में नहीं किया गया।
एसडीएम पदम सिंह ने बताया कि पट्टा आवंटन में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने सभी पट्टे निरस्त करने की संस्तुति करते हुए पत्रावली जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें