फतेहपुर/खागा। विभिन्न स्थानों आग लगने से गेहूं की फसल और एक दुकान का सामान जल गया। खागा के टेनी गांव में आग से शिवलाल सिंह, श्यामू, रामू, मनोज, फूलकली, ओमप्रकाश, भोला, सरजू, रामसरन, प्रमोद की 60 बीघा फसल जली है। किसानों ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के उमरिहा बाजार में अंगदपुर गांव निवासी शिव लखन साहू की होटल में रात को आग लग गई। दुकान के अंदर से लोगों ने धुआं निकलता देखकर दुकानदार को सूचना दी। होटल का दो लाख कीमत का सामान जला है। थाना क्षेत्र के सिजौली निवासी रामचरण उर्फ कल्लू विश्वकर्मा के पशु बाड़े में दोपहर को आग ली। आग लगने में किसान के एक लाख16 हजार रुपये जल गए। जहानाबाद थाने के काजी टोला निवासी इब्राहीम व उनके छोटे भाई शरीफ के गोकुलपुर गांव स्थित साढ़े सात बीघा फसल आग लगने से राख हो गई। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव में आग लगने से धुन्ना सोनी के बटाईदार हरिश्चंद्र की 12 बीघा फसल जली है।