फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आग लगने से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में अकेली एक महिला संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह 60 फीसदी झुलसी है। सूचना पर जब तक पति पहुंचे, तब तक उसने खुद ही पानी डालकर आग बुझा ली थी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला तलैया साहबजादगान निवासी अरविंद कुमार कारचोब का काम करते हैं। उनकी पत्नी दुर्गा (25) अधिकतर समय दिन में अकेली ही रहती हैं। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसियों ने घर से आग का धुआं निकलते देखा। इस पर फोन पर पति अरविंद को सूचना दी। अरविंद ने पहुंचकर काफी प्रयास के बाद मुख्य दरवाजा खोला। पड़ोसियों संग अंदर गए, तो पत्नी दुर्गा झुलसी अवस्था में पानी से भीगी खड़ी थी। उन्होंने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अरविंद ने बताया कि किसी तरह का मनमुटाव भी नहीं था।
वह दो दिन से दोपहर में एक निजी अस्पताल में भर्ती भाई के साले को देखने आवास विकास आते थे। आज भी उसे देखने के लिए जा रहे थे कि चौक पर सूचना मिलने से घर लौट गए। गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। महिला गुस्से में आग लगाने की बात कह रही है, मगर गुस्से का कारण नहीं बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें