फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बोर्ड परीक्षा के लिए 78 केंद्र तय, 21 तक मांगीं आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 78 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद सोमवार को केंद्रों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। केंद्रों के निर्धारण और विद्यार्थियों के आवंटन को लेकर 21 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 45,131 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत होने पर साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन प्रत्यावेदन भेज सकते हैं। इसके लिए विद्यालय की आईडी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। शिकायत में उचित कारण स्पष्ट करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि किसी विद्यार्थी या अभिभावक को भी आवंटित परीक्षा केंद्र को लेकर आपत्ति है तो वह संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकता है। सभी आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। 21 नवंबर के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें