फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फार्मेसी परीक्षा में 77 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के तीन केंद्रों पर चल रही फार्मेसी सम सेमेस्टर वार्षिक परीक्षा में मंगलवार को कड़ी निगरानी रखी गई। तीनों केंद्रों पर 77 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जीजीआईसी, जीआईसी फतेहगढ़ और राजकीय पॉलिटेक्निक में परीक्षा चल रही है। बीते दिनों दो नकलचियों के पकड़े जाने के चलते उड़नदस्ता टीम ने तीनों केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। टीम में शामिल सदस्यों ने एक-एक कमरे में जाकर परीक्षार्थियों पर कड़ी नजर रखी। हालांकि तीनों केंद्रों पर कोई नकलची नहीं मिला।
परीक्षा के नोडल अधिकारी व राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य दयाचंद ने बताया कि दोनों पालियों में पंजीकृत 757 में 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने बताया कि पंजीकृत 262 में 18 परीक्षार्थी नहीं आए।
विज्ञापन

जीआईसी के प्रधानाचार्य एपी सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में 290 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 21 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। नोडल अधिकारी ने बताया कि कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें