फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लगाया पोस्टर.... निकाह कराओ वरना कर लूंगा आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज की दीवार पर प्रेमी ने पोस्टर चस्पा कर दिया। इसमें प्रेमी ने निकाह कराने की गुहार लगाते हुए लोगोें से मदद की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर आत्महत्या कर लेगा। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पोस्टर चिपकाने वाले प्रेमी ने उसमें लिखा कि वह एक युवक की बहन से बहुत प्यार करता है। स्कूल में पढ़ने के दौरान उनका प्रेम परवान चढ़ा था। वह लड़की से निकाह करना चाहता है, पर कुछ लोग ऐसा नहीं होने दे रहे हैं। ऐसे में वह प्रेमिका के घर के दरवाजे पर आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन

कोतवाल हरिश्याम ने चस्पा पोस्टर के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया है। कहा कि इस संबंध में शिकायत मिलेगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें