फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पीएम आवास योजना शहरी के 724 आवेदक मिले अपात्र

Tue, 11 Apr 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जनपद में आवेदन करने वाले आवेदकों में से 724 लोग अपात्र पाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित नगर निकायों में अपात्रों की सूची चस्पा कर 17 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने के निर्देश अधिशासी अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका फर्रुखाबाद, कायमगंज, नगर पंचायत कंपिल व नगर पंचायत शमसाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत करीब 7500 से ज्यादा आवेदकों ने आवेदन किए थे। जांच के दौरान दोनों नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में 724 आवेदन अपात्र पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि अपात्रों की सूची कार्यालय में चस्पा करते हुए 17 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सीएलटीसी नितिन सक्सेना ने बताया कि अपात्र 17 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति स्वीकार्य नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें