फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन व 55 कैदियों सहित 71 लोग कोरोना की चपेट में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 70 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें केंद्रीय कारागार के 55 कैदी संक्रमित मिले हैं। वहीं, एंटीजन किट की जांच में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इससे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3348 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वहीं, सेंट्रल जेल में पिछले 15 दिनों से कोरोना का कहर जारी है। रविवार को हुई जांच की रिपोर्ट सोमवार को आई। इसमें 55 कैदी संक्रमित मिले। जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि शुरुआती दो-दिनों में निकले संक्रमित कैदियों में कोरोना के लक्षण नहीं आए। इससे 128 कैदी निगेटिव हो गए। अब जेल में 711 संक्रमित कैदी एक्टिव रह गए हैं। कुछ कैदियों को हल्का बुखार है, शेष सभी स्वस्थ हैं। इसके अलावा विद्युत निगम के खंड कार्यालय नगरीय के अधिशासी अभियंता ने बुखार आने पर अपनी कोरोना जांच कराई। एंटीजन किट से की गई जांच में वह संक्रमित निकले। इससे वह होम आइसोलेट हो गए।
वहीं, अधीक्षण अभियंता ने भी अपनी जांच कराई है। शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी वृद्ध, फतेहगढ़ की दुर्गा कॉलोनी निवासी तीन लोग, याकूतगंज नगला पजावा के तीन लोगों सहित जिले में कुल 70 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक जनपद में कुल 3348 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2155 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 42 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी 1151 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें