फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ई-रिक्शा चालक के खाते से दो दिन में 70 हजार रुपये पार

Fri, 27 Feb 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ई-रिक्शा चालक के खाते से दो दिन में 70 हजार रुपये साइबर ठगों ने पार कर दिए। दो दिन में पांच बार में बड़ी रकम ट्रांसफर की गई। खास बात यह रही कि बिना ओटीपी पूछे ही रुपये निकल गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी मो कैफ ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार रात करीब 11 बजे उसके मोबाइल फोन व व्हाट्सएप पर कुछ मैसेज आए और कुछ ही देर में उसके खाते से दो बार में दस हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके बाद उसने बुधवार को साइबर फ्रॉड होने की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसने मोबाइल को रिसेट कर दिया। इसके बाद रात करीब 11 बजे उसके खाते से फिर रुपये निकलने लगे। पहली बार में 30500 रुपये, दूसरी बार में 28204 व 1316 रुपये गायब हुए। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने थाने पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने उसे साइबर क्राइम जाने की सलाह दी। पीड़ित ने साइबर थाने पहुंच घटना के बारे में शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीड़ित मो कैफ का कहना है कि उससे किसी ने ओटीपी नहीं मांगा, बिना ओटीपी दिए हो खाते से रुपये उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें