फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ की डीएससी के पेंच में फंसे 75 लाख के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगरपालिका की रार में शहर के विकास कार्य थम से गए हैं। 29 फरवरी को निकाले गए टेंडर शुक्रवार को खुलने थे। बाहरी ठेकेदारों की भागीदारी के चलते ईओ ने टेंडर नहीं खोले। उन्होंने डिजिटल सिग्नेचर की अवधि समाप्त होने की बात कहकर टेंडर खोलने से मना कर दिया। इससे ठेकेदारों ने पक्षपात का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगरपालिका से 29 फरवरी को नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग निर्माण आदि विकास कार्यों के के लिए 29 फरवरी को करीब 75 लाख रुपये के टेंडर निकाले गए थे। नोटिस में 7 मार्च को टेंडर खोलने की तिथि निर्धारित थी। इसमें नगरपालिका के अलावा बाहरी ठेकेदारों ने भी निविदाएं खरीदी थीं।
खास बात तो यह है कि वेबसाइट पर टेंडर खोलने की तिथि 6 मार्च दर्शाई गई। शुक्रवार को टेंडर खुलने की आस में ठेकेदार नगरपालिका पहुंचे। शाम को जब ईओ अपने कार्यालय में पहुंची तो ठेकेदारों ने टेंडर खोलने को कहा। इस पर ईओ ने यह कहकर टेंडर खोलने से मना कर दिया डिजिटल सिग्नेचर की दो वर्ष की अवधि समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

इससे वे आनलाइन टेंडर नहीं खोल सकतीं। नोटिस व वेबसाइट पर टेंडर खुलने की अलग-अलग तिथि अंकित होने और निर्धारित पर टेंडर न खोलने से ईओ पर मनमानी व पक्षपात का आरोप लगाया गया।
प्रभारी ईओ सीमा तोमर ने बताया कि डिजिटल सिग्नेचर की दो वर्ष पूर्ण हो गई। इसी वजह से टेंडर नहीं खोले जा सके। पक्षपात या मनमानी का आरोप गलत है। उन्होंने डिजिटल सिग्नेचर के नवीनीकरण का आवेदन किया है। एक-दो दिन में टेंडरों पर अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें