फोटो-30 ग्राम पंचायत खानपुर बूथ पर बीएलओ से पूछताछ करते डीडीओ। स्रोत : कर्मचारी
फर्रुखाबाद। एसआईआर अभियान एक सप्ताह आगे बढ़ने से सोमवार को गणना प्रपत्रों की फीडिंग का काम बूथों पर तेजी से चलता है। जिले में 69.12 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र फीडिंग का काम पूरा कर लिया गया है।
फीडिंग में विधानसभा क्षेत्र कायमगंज आगे और सदर सबसे पीछे चल रहा। जनपद में चार नवंबर से एसआईआर अभियान चलाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर जमा कराए जा रहे हैं। इसके लिए सभी बूथों पर 1531 बीएलओ व 155 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
इनके सहयोग में पंचायत सचिव, पंचायत सहायक व रोजगार सेवकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। चार दिसंबर तक अभियान पूरा होना था। भारत निर्वाचन आयोग ने तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। इससे काम में पीछे चल रहे बीएलओ को काफी राहत मिली है।
सोमवार तक जनपद में 69.12 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र फीडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसमें विधानसभा क्षेत्र कायमगंज 75.17 प्रतिशत फीडिंग कर सबसे आगे है। विधानसभा क्षेत्र भोजपुर में 74.40 प्रतिशत, अमृतपुर 67.27 प्रतिशत व सबसे पीछे सदर विधानसभा क्षेत्र में 59.67 प्रतिशत फीडिंग का काम पूरा किया जा सका है।
जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने सोमवार को बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खानपुर में एसआईआर अभियान के तहत बूथ संख्या 88, 89, 90 एवं 91 का निरीक्षण किया। डीडीओ ने सभी बीएलओ बार-बार मांगने पर भी गणना प्रपत्र न देने वाले मतदाताओं की सूची बना लें। निरीक्षण के दौरान प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक व सफाई कर्मी मौजूद रहे।