फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो सीएचसी में अधीक्षक सहित 63 स्वास्थ्य कर्मी गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने बुधवार को निरीक्षण किया तो स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। दो सीएचसी में अधीक्षक सहित 63 स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। बिना चादर के फटे गद्दे पर प्रसूताएं लेटी मिलीं। सीएमओ ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। सीएचसी खुलने का समय सुबह आठ बजे निर्धारित है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार बुधवार की सुबह 8:10 बजे सीएचसी बरौन पहुंचे। अस्पताल में गंदगी और मरीजों के बेड पर चादर नहीं बिछी थी। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो अधीक्षक और डॉक्टर सहित 40 स्वास्थ्य कर्मी गायब थे। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
अधीक्षक डॉ. शोभित शाक्य, डॉ. तरुण वर्मा, डॉ. आफसा रहीस, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ.रीतू सिंह, डेंटल हाइजीनिस्ट सर्वेश कुमार, बीसीपीएम विनीता के अलावा संदीप, मंजू सिंह, संजीव शाक्य, विमलेश कुमार, गौरव, प्रभाकर, अभिषेक कुमार, सुषमा मिश्रा, पारुल सिंह, प्रतिभा, सौरभ कुमार, नीतेश चंद्र, हेमंत कुमार, रंजना दीक्षित, पूजा मिश्रा, अर्चना चौहान, सत्यपाल सिंह, सौरभ सिंह, सुनीता रंजन, अंजली मसीह, प्रियंका पाल, मनोज कुमार, मेनका कटियार, शिवम कटियार, अजीत सिंह राणा, मेघा शाक्य, सुरेश बाबू, आसे आलम, जुबैर, इंद्रपाल सिंह, सुषमा देवी, मंगल, नितिन आदि स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ 9.40 बजे सीएचसी नवाबगंज पहुंचे। वहां व्यवस्थाएं बदहाल मिलीं। अस्पताल के वार्ड में घुसे तो बेड पर फटे गद्दे और चादर भी नहीं बिछी थी। सीएमओ ने प्रसूताओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो 23 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसमें डॉ. वैभव यादव, डेंटल सर्जन डॉ. वंदना मिश्रा, डॉ. नीलम बघेल, डॉ. गौरव राजपूत, बीसीपीएम प्रदीप कुमार, बीपीएम विभोर सिंह, अनीता यादव, दीपा राजपूत, नीलम चौधरी, कृष्णलाल मीणा, सुनील शुक्ला, राजेंद्र कुमार, दीप माला, प्रवेश कुमार, लक्ष्मी दुबे, अजय कुमार प्रथम, धर्मेंद्र प्रताप, विजय पाल सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, सुशील कुमार, चंचल शाक्य, पीयूष पवन दीक्षित, दिलीप सिंह अनुपस्थित पाए गए।
नौ बजे सीएमओ मोहम्मदाबाद सीएचसी पहुंचे। वहां उपस्थिति रजिस्टर में आरबीएसए टीम उपस्थित थी, लेकिन मूवमेंट रजिस्टर नहीं भरा था। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। सीएचसी प्रभारी बरौन व नवाबगंज को व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें