फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोतवाल व पांच थानाध्यक्ष तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार रात तीन कोतवाल व पांच थानाध्यक्षों की तैनाती कर दी है। गैर जनपद निरीक्षकों के तबादले होने के बाद यह पद खाली पड़े थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डा. अनिल मिश्र ने पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव को शहर कोतवाली, इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह को फतेहगढ़, जयप्रकाश को मोहम्मदाबाद कोतवाली की जिम्मेदार दी है। वहीं, प्रभारी सर्विलांस इंस्पेक्टर विनय प्रकाश राय को थाना मऊदरवाजा व इंस्पेक्टर वेदप्रकाश पांडेय को मऊदरवाजा थाने से हटाकर नवाबगंज थाना प्रभारी बनाया है।

एसपी के वाचक उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार त्रिपाठी को मेरापुर थाना, आईजीआरएस प्रभारी उपनिरीक्षक अंगद सिंह को थानाध्यक्ष जहानगंज व उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार को कायमगंज की चौकी कुआंखेड़ा से हटाकर अमृतपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, एसपी आफिस में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा को कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें