फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में रुचि न लेने की 61 आशाएं होंगी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रसव में रुचि न लेने वाली 61 आशाओं की कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम मानवेंद्र सिंह ने सीएमओ को जिले में चिकित्सकों की तैनाती कराने के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि संस्थागत प्रसव में रुचि न लेने वाली 61 आशाओं को नोटिस दिया गया है। इस पर डीएम ने सुधार न होने पर आशाओं की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बजट की डिमांड करने के साथ ब्लाकस्तरीय समीक्षा कर विवाह कराने को कहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में मरम्मत कार्य के लिए शासन को भेजी गई मार्गों की सूची तलब की। डीएसओ ने बताया कि 24000 आधार कार्ड फीडिंग अवशेष है। डीएम ने सभी ईओ को नगरीय क्षेत्रों में चिह्नित स्थानों पर कूड़ा डलवाने को कहा। नमामि गंगे के तहत एसटीपी प्लांट का रिवाइज प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित होने की जानकारी दी गई। डीएम ने शतप्रतिशत स्वेटर वितरण कराने, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत 86 नवनिर्मित आवासों की जांच कराने, आंगनबाड़ी केंद्रों का शीघ्र निर्माण कराने, जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा ब्लाक बढ़पुर को गोद लेकर कुपोषण मुक्त घोषित करने के निर्देश दिए।
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जिला अव्वल
फर्रुखाबाद। जनसुनवाई में दूसरी बार आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को आईजीआरएस के मामलों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दे चुके हैं। इसी के चलते प्रदेश की रैंकिंग में जिले को 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। इससे जनपद प्रदेश में अव्वल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें