फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस में मिलीं 36 के मुकाबले 60 सवारियां, एआरटीओ ने किया सीज

Fri, 25 Jul 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जयपुर से शाहजहांपुर जा रही ओवरलोड बस को सीज कर दिया गया। बस में 36 के सापेक्ष 60 सवारियां बैठीं थी। वहीं टैक्स बकाया होने पर पांच अन्य ट्रकाें को सीज कर दिया गया। सभी वाहनों पर 1.17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान जयपुर से शाहजहांपुर जा रही बस को रोककर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बस में 60 सवारियां बैठी पाई गई। बस के प्रपत्रों को देखने पर 36 सवारियों का परमिट मिला।
क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाने पर बस को सीज कर दिया गया। सीज की गई बस को एआरएम रोडवेज राजेश कुमार की सुपुर्दगी में देकर बस अड्डे पर खड़ा करा दिया गया। बस पर 61 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं राजेपुर थाना क्षेत्र में एक ओवरलोड ट्रक को सीज कर थाने में खड़ा कराया गया। ट्रक पर 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

टैक्स बकाया के चलते पांच ट्रकों को भी सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग का इन पर 1.90 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। इन ट्रकों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ प्रर्वतन सुभाष राजपूत ने बताया कि प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा। ओवरलोड बस को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए वाहनों पर 1.17 लाख रुपये को जुर्माना लगाया गया है।



-
किराया अधिक वसूला तो परमिट होगा निरस्त
फर्रुखाबाद। जिले में आरओ/एआरओ की परीक्षा 27 जुलाई को होनी है। जिला प्रशासन ने बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सहूलियत के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ प्रर्वतन सुभाष राजपूत ने बताया कि परिवहन विभाग के कार्यालय में बुलाकर ऑटो /टेंपो /ई रिक्शा के स्वामियों और संचालकों को परीक्षा के दौरान आने वाले अभ्यर्थियों से ज्यादा किराया न वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया कि यदि ज्यादा किराया वसूली करने की शिकायत मिली तो संबंधित का लाइसेंस और परमिट निरस्त कर दिया जाएगा। जिले में परीक्षा देने के लिए करीब 12000 से अधिक अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। जिनके परीक्षा केंद्र नगर के अलावा बरौन तथा कमालगंज क्षेत्र में भी हैं । जनपद में परीक्षा के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने टेंपो चालकों से परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों से मधुर व्यवहार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें