फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय में 6 कर्मचारी अनुपस्थित, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां अनुपस्थित मिले 6 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कार्यालय से लेकर परिसर तक गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
फतेहगढ़ स्थित जिला पंचायत कार्यालय का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया।
वहां लिपिक नित्यानंद दीक्षित, प्रगल्भ तिवारी, आकाश सक्सेना, प्रतिभा शुक्ला, वित्तीय परामर्शदाता योगेश कुमार व सर्वेश कुमार अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब करने के साथ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय परामर्शदाता के पास कन्नौज व फर्रुखाबाद का चार्ज होने से ड्यूटी का रोस्टर बनाएं। कार्यालय, परिसर, गोदाम व पार्क में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। अपर मुख्य अधिकारी को अभियान चलाकर सफाई व कार्यालय में पुताई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सेवा सत्यापन पूर्ण कराने के साथ पासबुक पर कर्मचारी की पत्नी के साथ फोटो चस्पा की जाए। फील्ड कर्मचारी कार्यालय में उपस्थिति लगाने के बाद फील्ड में जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों को फोन कर लिए हालचाल
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सुबह एल-1 समकक्ष अस्पताल डा.अनार सिंह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे से वार्डों में सफाई व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी ने एल-3 अस्पताल सैफई में भर्ती संक्रमित मरीज से फोन पर बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। एल-1 अस्पताल में बताया गया कि मरीजों को समय से भोजन, गर्म पानी, दवाई, काढ़ा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएमओ डा.वंदना सिंह ने बताया कि एल-1 अस्पताल में 8, एल-2 अस्पताल में 6 व एल-3 अस्पताल सैफई में पांच मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें