फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्पेशल ट्रेनों से अपने घर गए 5700 श्रमिक

विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते श्रमिक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
तीन स्पेशल ट्रेनों से घर गए 5700 श्रमिक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले भर के भट्ठों पर काम करने वाले बिहार के 5700 श्रमिकों को तीन स्पेशल ट्रेनों से बुधवार को उनके घर भेज दिया गया। दोपहर एक बजे गया को रवाना हुई ट्रेन को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने हरी झंडी दिखाई।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से बुधवार को दोपहर एक बजे गया, चार बजे नालंदा और सात बजे लखी सराय के लिए ट्रेनों को रवाना किया गया। नोडल अधिकारी डीआईओएस डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी और बीएसए लालजी यादव की देखरेख में श्रमिक रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

श्रमिकों को मास्क भी वितरित किए गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिंह ने स्टाफ की मदद से श्रमिकों को डिब्बों में प्रवेश कराया। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभी जिले के भट्ठों पर और हैं बिहार के श्रमिक
अभी तक बिहार के लिए छह ट्रेनों को रवाना किया जा चुका है। इनमें 22 जून को 1799 यात्री भेजे गए। 23 जून शाम चार बजे ट्रेन 1800 यात्री लेकर नवादा, शाम सात बजे 1628 यात्री लेकर लखी सराय गई थी। बुधवार को तीन ट्रेनें 5700 यात्री लेकर गईं हैं। अभी भी जिले के भट्ठों पर श्रमिक रुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें