फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: 565 कैडेट्स ने दी एनसीसी बी प्रमाणपत्र के लिए परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एनसीसी बी प्रमाणपत्र के लिए हुई परीक्षा में 565 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने कैडेट्स की परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा में ड्रिल, मैप रीड़िग, हथियार प्रशिक्षण के बारे में जानकारी की गई।
विज्ञापन

रविवार को आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में एनसीसी बी प्रमाणपत्रकी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 4 यूपी बालिका बटालियन की 270 कैडेट्स, तथा 12 यूपी बटालियन के 295 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। अलीगढ़ से आए पीठासीन अधिकारी कर्नल सिद्घार्थ सिंह ने परीक्षा का जायजा लेकर दिशा-निर्देश दिए।
4 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सतेंद्र दहिया और 12 यूपी के कमान अधिकारी कर्नल रामिल शर्मा की देख-रेख में लिखित परीक्षा कराई गई। लिखित परीक्षा के बाद हुई प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षकों ने कैडेट्स से हथियार प्रशिक्षण, मैप रीड़िंग, ड्रिल आदि के बारे में जानकारी की गई।
विज्ञापन

परीक्षा में इटावा, कन्नौज, कायमगंज, छिबरामऊ, कमालगंज, राजेंद्र नगर, सकवाई और फर्रुखाबाद के कैडेट्स शामिल हुए। इस दौरान लेफ्टिनेंट दीपावली कुमार, लेफ्टिनेंट पारूल मिश्रा, लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, लेफ्टिनेंट राजू अहिरवार, सूबेदार मेजर लालबहादुर तमांग, सूबेदार मेजर हरिकेश गूजर, सूबेदार मेजर कर्मवीर सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह, कमलेश त्रिपाठी, हवलदार महेंद्र सिंह, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें