फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 5.63 करोड़ के बकायेदार 540 अल्पसंख्यक, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोजगार के लिए ऋण लेने वाले 540 अल्पसंख्यक 5.63 करोड़ के बकायेदार हो चुके हैं। अब इन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इनके खिलाफ आरसी जारी कर वसूली की तैयारी है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम से मार्जिन मनी ऋण योजना, टर्म लोन व शैक्षिक ऋण योजना के तहत रोजगार के लिए ऋण वितरित किया गया। वर्ष 1996 से 2006 तक जिले के 540 अल्पसंख्यकों को एक करोड़ 83 लाख 52 हजार 566 रुपये ऋण वितरित किया गया। लाभार्थियों ने जरदोजी, दुकान, रिक्शा, रेडीमेड कपड़ा आदि रोजगार के लिए 5700 रुपये से लेकर एक लाख तक का ऋण लिया।
लोन लेने के बाद अधिकतर लोग जमा करना भूल गए। कुछ ने थोड़ा-बहुत अदा किया। करीब 26 वर्ष में ब्याज सहित यह ऋण बढ़कर पांच करोड़ 63 लाख 15 हजार 992 रुपये हो चुका है। शासन से अब वसूली पर सख्ती की गई है।
विज्ञापन

इससे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 150 ऋणधारकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर ऋण अदा न करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी कर भू-राजस्व की तरह तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें