फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ की चपेट में 50 गांव, चित्रकूट डिप पर दो फिट तक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। गंगा का जलस्तर सोमवार को खतरे के निशान 137.10 मीटर पर है। 50 गांवों बाढ़ की चपेट में हैं और चित्रकूट डिप पर दो फिट तक पानी बह रहा है। पहाड़ों से पानी और छोड़े जाने से जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। जिलाधिकारी ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से समस्याएं पूछीं। राहत सामग्री बांटी। स्वास्थ्य विभाग को दवाई वितरित कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


गंगा में दो दिन में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से जलस्तर खतरे के निशान पर है। सोमवार को गंंगा में नरौरा बांध से एक लाख 67780 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। बिजनौर बैराज से 91543 क्यूसेक, हरिद्वार बांध से 86152 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।
वहीं रामगंगा का जलस्तर 45 सेंटीमीटर बढ़ने से 135.90 मीटर से 136.35 मीटर पर पहुंच गया है। जो चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर दूर है। खो हरेली रामनगर बैराज से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से रामगंगा का जलस्तर और बढ़ने के आसार हैं। इससे 50 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया। चित्रकूट डिप पर दो फिट पानी की धार चलने से बैरिकेडिंग कराई गई। छोटे वाहन निकालने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने गांव आंतर, नगला दुर्गू, उदयपुर, जगतपुर, रामपुर, कंचनपुर सबलपुर में बाढ़ की स्थिति देखी। कंचनपुर सबलपुर में ग्रामीणों से जानकारी ली। गांव के सुनील कुमार, अवनीश, जगदीश आदि ने कहा कि हर साल बाढ़ आने से खरीफ की फसल नष्ट हो जाती है। ग्रामीणों ने बाढ़ को रोकने लिए बंधा बनाने की मांग की। डीएम ने सिंचाई विभाग से सर्वे कराने की बात कही है।
पशुओं के टीका न लगने की जानकारी पर डीएम ने सीवीओ को टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। रामपुर के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पानी भरा है। नाव ही आवागमन का साधन है। इससे दूर स्थित राशन की दुकान पर कार्डधारक नहीं पहुंच पा रहे हैं। डीएम ने डीएसओ सुरेंद्र यादव को गांव में राशन वितरण कराने के निर्देश दिए।
जगतपुर के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दलिया, दाल, घी का वितरण न करने की शिकायत की। एसडीएम अतुल कुमार सिंह को राशन वितरण कराने व एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम को गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर दवा वितरण कराने के लिए कहा है।
गांव कंचनपुर सबलपुर के पास एक एंबुलेंस लगाने निर्देश दिए। डीएम ने गांव नगला दुर्गू में 10 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। बाढ़ से झोपड़ी व मकान गिरने पर बीडीओ को सहायता देने के लिए कहा है। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, तहसीलदार करमवीर सिंह, एडीओ अजीत पाठक, बीईओ अनूप कुमार सिंह मौजूद रहे।
-
फोटो - 19, 20,

सड़क पर गहरा हुआ गड्ढा, आवागमन रोका
शमशाबाद। शाहजहांपुर-शमशाबाद मुख्य मार्ग पर गांव चौरा के सामने लगभग 100 मीटर लंबाई में बाढ़ का पानी बह रहा है। इसमें 10 मीटर सड़क पर गहरा गड्ढा होने से खतरे की आशंका है। इससे पुलिस ने रोड पर आवागमन बंद करने का बोर्ड लगा दिया। इससे सड़क किनारे नाव से आगमन होने लगा है। गांव इस्माइलगंज के ग्रामीण बैलगाड़ी व ट्रैक्टर से सड़क पार कराने के लिए बाइक का 50 रुपये और सवारी से 20 रुपये किराया ले रहे हैं। थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने बताया खतरे की आशंका से सड़क के दोनों ओर पुलिस कर्मी तैनात करने के साथ बोर्ड लगा दिया गया है। (संवाद)
-

दो दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
कंपिल। गंगा जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने से क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे
गांव कारव, सिंघनपुर, रामसिंह का नगला, ठाकुर नगला, देहा माफ़ी पुंथर, धीमर नगला, रैपुरा, मिसतनी, बिहारी पुर, शेखपुर, शाहपुर, गंगपुर, कैरई, हमीरपुर मजरा जात,गढ़ी, हिमायूं नगला ,पथरा मई, टपुआ चौड़ेरा, पलितपुरा के ग्रामीण परेशान हैं। गांव इकलहरा से गंगपुर मार्ग पर तीन फुट पानी बह रहा है। बाढ़ से 20 गांव की बिजली आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों की अंधेरे में ही रात गुजर रही है। एसडीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों न इकलहरा-गंगपुर मार्ग का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने बताया कि पथरा मई, टपुआ चौड़ेरा, हमीरपुर मजरा जात में नाव की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें