फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्टोर में 50 इंजेक्शन कम और दो प्रभारी नदारद, सीएमओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे एसीएमओ को प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपस्थित मिले। पूछताछ में पता चला कि वह पीएचसी का भ्रमण करने गए। औषधि भंडारण कक्ष के स्टॉक में पैरासिटामोल के 50 इंजेक्शन कम मिले। इस पर फटकार लगाई। रजीपुर उपकेंद्र की रास्ता खराब होने पर वह लौट आए।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ दलवीर सिंह शनिवार दोपहर सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें देख कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। एसीएमओ ने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर देखे। इस दौरान उन्हें प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार गैरहाजिर मिले। डॉ. विकास पटेल ने बताया कि वह गदनपुर तुर्रा स्थित पीएचसी पर भ्रमण करने गए हैं। उन्होंने फोन पर प्रभारी से बात की तो उन्होंने बताया वह नारायनपुर गढ़िया में भ्रमण पर हैं।

भंडारण कक्ष के रजिस्टर में पैरासिटामोल के 50 इंजेक्शन कम मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। बताया गया कि फार्मासिस्ट पवन कुमार छुट्टी पर हैं। वही भंडारण की जानकारी रखते हैं। हालांकि कुछ देर बाद कर्मचारी ने उन्हें बताया कि डेंगू वार्ड में इंजेक्शन रखे हैं। एसीएमओ खुदागंज स्वास्थ्य उपकेंद्र के निरीक्षण में सीएचसो गैरहाजिर मिली। उबरीखेड़ा के हेल्थ वेलनेस सेंटर पर एएनएम अनुपस्थित पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें