फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 मी. दौड़ में 450 अभ्यर्थियों ने मैदान मारा

Mon, 13 Nov 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
मैदान पर दौड़ लगाते अभय़य़र्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंट सेंटर में शुरू हुई यूनिट हेड क्वार्टर कोटा की रिलेशनशिप भर्ती के पहले दिन युवाओं की भीड़ उमड़ी। भर्ती में आए 3500 युवकों में से 450 युवक ही पहली बाधा पार कर सके।
विज्ञापन

सोमवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर में भर्ती के लिए प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ के युवा भोर होने से पहले ही सिखलाई गेट पर पहुंच गए। युवाओं को 50-50 की टोली में गेट से प्रवेश कराया गया। शैक्षिक प्रमाण पत्र तथा रिलेशनशिप प्रमाण पत्रों की जांच के बाद युवकों की लंबाई नापी गई। लंबाई नाप में पास होने वाले युवकों को करियप्पा ट्रेनिंग मैदान पर ले जाया गया। युवकों को 1600 मीटर दौड़ पास करने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया। दूसरे ग्रुप में आने के लिए सवा पांच मिनट का समय मिला। पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आगे भेजा गया। एड्ज्यूटेंट मेजर रूपक ठाकुर ने बताया कि भर्ती देखने के लिए आए 3500 में मात्र 450 ने ही दौड़ पास कर पाई। बताया कि मंगलवार को सैनिक जनरल ड्यूटी के पद के लिए भर्ती होगी।



राजपूत रेजीमेंट सेंटर में शुरू हुई भर्ती में आए युवकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। सुबह से ही युवकों की बहुत बड़ी तादात भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सिखलाई गेट पर पहुंच गई। युवकों की भीड़ के चलते सड़क बंद हो गई। युवकों को सड़क से हटाने के लिए सेना व पुलिस के जवानों ने लाठियां फटकारीं। दौड़ के लिए जाने को युवा एक-दूसरे से धक्कामुक्की करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें