फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से 45 झोपड़ियां जलीं

Sat, 09 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
जलतीं झोपड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव कछुआगाढ़ा और सुंदरपुर राजाराम की मढ़ैया में चूल्हे से निकली चिंगारी से 45 झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। इस अग्निकांड में तीन पशुओं की मौत हो गई, जबकि दो पशु झुलस गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई गई है। देर शाम तक तहसील प्रशासन नुकसान का आंकलन करने में जुटा था।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कटरी गांव कछुआ गाढ़ा में शनिवार सुबह करीब 11 बजे सुभाषचंद्र के घर में चूल्हे पर खाना बन रहा था। इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी सुभाषचंद्र के छप्पर तक जा पहुंची। देखते ही देखते छप्पर ने आग पकड़ ली।

तेज हवा ने आग में घी का काम किया। कुछ ही देर में आग ने चमेली देवी, वीरपाल, रामसहाय, भगवानदास, रामप्रसाद, लेखपाल, गुड्डू, नन्हकू, राजू, लज्जाराम, नरवीर, धनीराम, राजवीर, सतेंद्र, जितेंद्र, सुनील कुमार, रामसेवक, विश्राम, अनिल कुमार और गोपाल के छप्परों में आग लग गई।
विज्ञापन


भीषण आग को देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। हर कोई आग बुझाने में जुट गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर जा पहुंचीं। दमकल कमियों के साथ गांव के तमाम लोग हैंडपंप और पंप चलाकर आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान आग पड़ोस के गांव सुंदरपुर राजाराम की मढ़ैया में भी फैल गई।

यहां आग ने मूंगाराम, रामरहीस, रामवीर, शीशराम, भगत, राकेश, कुंभकरण, सर्वेश कुमार, विद्यावती, हेतराम, वेदराम, सतीश चंद्र, राम जवाहर, राधेश्याम, आशाराम, गुड्डू सिंह, नेत्रपाल, नन्हें, अनोखेलाल, प्रमोद कुमार, रामऔतार, रामदास, अनिल कुमार, सोबरन और रामनिवास की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया।

दूसरे गांव में आग लगे होने पर दमकल कर्मियों के होश उड़ गए। दमकल कर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। करीब पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर एसडीएम अमृतपुर हवलदार सिंह, कानूनगो मनोज दीक्षित, लेखपाल संजय सिंह और राजकुमार मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

इस अग्निकांड में तीन पशुओं की मौत हो गई और दो झुलस गए। पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। समाचार लिखे जाने तक तहसील प्रशासन के अफसर क्षति के आंकलन करने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें