फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। थाना क्षेत्र के सूत कताई मिल के पास कंपिल की ओर से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। वहां इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई। ससुर-दामाद को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ससुर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गांव तिलिया गाढ़ा निवासी मोरपाल (35) अपने साथी देशराज (40) और कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी ससुर संतराम के साथ शनिवार देर शाम बाइक से गांव जा रहे थे। इसी दौरान कंपिल सूत कताई मिल के आगे पेट्रोल पंप के पास कंपिल की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों रोड के किनारे गड्ढे में जा गिरे। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यूपी-100 को मामले की सूचना दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को कायमगंज सीएचसी में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान देशराज ने दम तोड़ दिया। वहीं मोरपाल व उसके ससुर संतराम(55) को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान संतराम की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक कार लेकर भाग गया। सूचना पर देशराज के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। इससे वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन



कार की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर
सुसुर की मौत, दामाद का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा
कंपिल-कायमगंज मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें