फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: बौद्ध तीर्थ स्थल पहुंचे कोरिया के 40 तीर्थ यात्री

Sat, 18 Feb 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। बौद्ध तीर्थस्थल पर शनिवार को कोरिया से भगवान बुद्ध के 40 अनुयाइयों का दल पहुंचा। यात्रियों में शामिल महिला व पुरुषों ने स्तूप पर जाकर अगरबत्ती व मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चन किया।
विज्ञापन

भगवान बुद्ध के स्वर्ग अवतरण स्थल पर विदेशी मेहमानों का आना बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भी कोरिया से 11 महिला और 29 पुरुषों का एक दल यहां पहुंचा। सभी सदस्यों ने पहले स्तूप की परिक्रमा की और फिर चढ़कर मोमबत्ती और अगरबत्ती प्रज्ज्वलित की।
काफी देर पूजा-अर्चना के बाद विदेशी मेहमान नीचे उतरे। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में बने भगवान बुद्ध के मंदिरों के दर्शन भी किए। भंते धम्ममित्र ने बताया कि यह दल कुशीनगर, लुंबिनी, बोधगया, सारनाथ तथा कपिलवस्तु होकर यहां आया है। इसके बाद सभी विदेशी मेहमान यहां से दिल्ली होकर कोरिया के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें