फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: बेहोश मिली महिला, पुलिस हुई परेशान

Sat, 18 Feb 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मानसिक रूप से बीमार महिला सड़क पर बेहोश मिली। किसी ने एसपी को महिला के शव मिलने की सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तो वह बेहोशी की हालत में थी। उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया। कुछ ही देर में पहुंचे परिजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव रसीदपुर रेलवे फाटक के पास शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक 55 साल की महिला संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। किसी ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दे दी। इसकी जानकारी एसपी अशोक कुमार मीणा को हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो वह बेहोश थी। एंबुलेंस से पहले बरौन सीएचसी फिर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ ही देर में उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बड़ा बंगशपुरा निवासी रफीकन (55) मानसिक बीमार है।
एसपी ने बताया कि महिला के परिजनों का कहना है कि वह शुक्रवार को दवा लेने की बात कहकर घर से गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। काफी खोजबीन पर भी कुछ पता नहीं चल सका। परिजन निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए हैं। महिला की हालत सही होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें