नवाबगंज। क्षेत्र पंचायत की बुधवार को हुई बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ. अनीता रंजन ने लाखों रुपये के लंबित 40 नए विकास कार्यों पर मुहर लगाई। उन्होंने अब तक कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।
विकास खंड कार्यालय सभागार में हुई बैठक में सदस्यों और प्रधानों से दो करोड़ रुपये से अधिक के 40 नए प्रस्ताव लिए गए। प्रधानों ने क्षेत्र में विकास क लिए सीसी और खड़ंजा सड़क बनवाने की मांग की। बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ. अनीता रंजन ने अपने दूसरे कार्यकाल का पूरा वेतन बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान करने की घोषणा की। इससे पूर्व भी उन्होंने अपने पहले कार्यकाल का पूरा वेतन कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दान कर दिया था।
बैठक में सपा के प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव तथा ब्लॉक प्रमुख डॉ.अनीता का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में बीडीओ अमरेश चौहान, सहायक विकास खंड अधिकारी सुखदेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लाेग मौजूद रहे।