फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चुनाव के लिए 40 मास्टर ट्रेनर नियुक्त, 15 को प्रशिक्षण

Wed, 12 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने निकाय चुनाव में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए 40 मास्टर ट्रेनर नियुक्त कर दिए हैं। इन्हें 15 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में नौ निकाय क्षेत्रों के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 11 मई को मतदान होगा। प्रशासन चुनाव की तैयारियां पूर्ण करने में जुटा है। मतदान कर्मियों की ड्यूटी के लिए सीडीओ 11 हजार कर्मचारियों की फीडिंग करा चुके हैं। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए आईटीआई के अनुदेशक, राजकीय पॉलिटेक्निक के व्याख्याता के अलावा इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। कुल 40 मास्टर ट्रेनरों को विकास भवन सभागार में 15 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को सुबह 10.30 बजे प्रशिक्षण में शामिल न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें