फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के 360 पात्रों को मिलेगी छत

Thu, 03 May 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिला आश्रम सदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के 360 लाभार्थियों को जल्द अपनी छत मिल जाएगी। इन लाभार्थियों की जीओ टैगिंग प्रक्रिया हो चुकी है। 72 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भी भेज दी गई है। शासन से पैसा मिलते ही शेष बचे हुए लाभार्थियों के खातों में भी पहली किस्त की धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को अमली जामा पहनाने के लिए जिला परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह अपने मातहतों के साथ तेजी से लगे हैं। जिले की दो नगर पालिकाओं और चार नगर पंचायतों में पीएम आवास योजना के लिए हजारों लोगों ने आफलाइन और आनलाइन फार्म जमा किए थे। शासन की ओर से फरवरी माह में बीएलसी कैटेगरी के 72 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपए दिए जाने के लिए धनराशि डूडा के खाते में भेजी गई थी, जिसे डूडा ने आवंटित भी कर दिया। अभी भी 288 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी जानी बाकी है। सिविल अभियंता डूडा प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि 360 लाभार्थियों की जीओ टैगिंग अब तक हो चुकी है। इनमें से 72 के खातों में पहली किस्त डाली जा चुकी है। जीओ टैगिंग का काम अभी चल भी रहा है, जिससे लाभार्थियों की संख्या अभी और बढ़ भी सकती है। जो लाभार्थी बचे हैं उनके खाते में शासन से पैसा मिलते ही भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीएलसी कैटेगरी में करीब 20 हजार आवेदन आए हैं। जिनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें