करियप्पा मैदान में सलामी लेते ब्रिगेडियर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंटल सेंटर (आरआरसी) में चल रही ट्रेनिंग के बाद शनिवार को 353 रिक्रूट पॉसिंग आउट परेड के बाद सेना के अंग बन गए। कैप्टन अभिमन्यु बिलौनिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। ब्रिगेडियर राजीव पुरी ने तीन अफसरों को सम्मानित किया।
आरआरसी में सुबह पासिंग परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर राजीव पुरी रहे। शानदार परेड के बाद सेना की ट्रेनिंग लेकर 353 रिक्रूट सेना में शामिल कर लिए गए। ब्रिगेडियर ने प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम पदक विजेता कैप्टन अभिमन्यु बिनौलिया, द्वितीय पदक विजेता कैप्टन प्रदीप कौशिक और तृतीय पदक विजेता कैप्टन अजय जोजिला को मैडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सेना के कई बड़े अफसर मौजूद रहे।
करियप्पा मैदान में सलामी देते जवान। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD