फर्रुखाबाद में 19 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में 35288 युवाओं को पहली बार मतदान करने का अधिकार मिलेगा। युवा मतदाताओं की फाइनल सूची 12 जनवरी को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 के लिए जिला प्रशासन ने आयोग के आदेश पर युवाओं की अधिक से अधिक भागेदारी दर्ज कराने के लिए उनको वोटर बनाने को अभियान चलाया था। इसके लिए डिग्री कालेज प्राचार्य और इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों का सहयोग लिया था।
इस अभियान के तहत 1 जनवरी को 18 साल की आयु पूरी करने वाले और जिनकी आयु 2016 में 18 साल पूरी हो चुकी है और वह वोटर नहीं बन पाए। ऐसे युवाओं से फार्म भरवाए गए। 12 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। जिले में 1340257 मतदाता घोषित हुए।