फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली रहेंगे ग्राम पंचायत सदस्य के 345 पद

Fri, 20 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पंचायत चुनाव में विकास खंड की 87 ग्राम सभाओं के 1095 सदस्य पदों के लिए 1017 ने ही नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें से 507 के निर्विरोध चुने जाने की और 510 पदों पर चुनाव होने की संभावना है।  345 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। वहीं, विकास खंड की 19 ग्राम सभाओं से जीत कर आने वाले प्रधान कोरम पूरा न होने से शपथ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में प्रधान और सदस्य पद के चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्रों की जांच में विकास खंड की 87 ग्राम सभाओं के लिए 1095 सदस्य पदों पर 1017 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें से 507 के निर्विरोध चुने जाने और 510 पदों पर चुनाव होने की संभावना है। 345 सदस्य पदों के लिए एक भी दावेदारों ने नामांकन दाखिल न किए जाने से इन पर दोबारा चुनाव कराए जाने की संभावना है।

आरओ एके सिंह ने बताया कि रिक्त पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। रानीपुर गौर ग्राम सभा से प्रधान पद की दावेदार सदाश्री पत्नी वेदपाल का नामांकन प्रस्तावक केे मौजूद न होने के कारण खारिज कर दिया गया। प्रस्तावक के नामांकन पत्र पर न तो हस्ताक्षर किए गए थे और न ही पहचानपत्र ही संलग्न था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें