फोटो-39 होमगार्ड परीक्षा के लिए शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज केंद्र में प्रवेश के लिए लगी ला
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को दूसरे दिन 19 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा हुई। तलाशी के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। दोनों पालियों में कुल 14208 अभ्यर्थियों में 3434 ने परीक्षा छोड़ दी। 10744 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था देखी।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे दिन में दो पालियों में परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 14208 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। सुबह परीक्षा शुरू होने से डेढ़ पहले से अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले पुलिस कर्मियों ने लाइन लगवाकर तलाशी ली। गेट से परीक्षा कक्ष तक तीन बार तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 7,104 अभ्यर्थियों में 5360 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1744 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में भी 7104 अभ्यर्थियों में से 1690 अनुपस्थित रहे और 5414 ने परीक्षा दी। दोनों पालियाें में 14208 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 10774 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 3434 ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इससे 75.83 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
डीएम व एसपी ने देखी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के तहत परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान रखा बालिका इंटर कॉलेज में 240 के सापेक्ष 175 व राजकीय पॉलीटेक्निक में 240 के सापेक्ष 173 परीक्षार्थी उपस्थित थे। केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्दश दिए। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीएम व एसपी ने सभी अधिकारी, कर्मचारी व विद्यालय प्रबंधकों शासनादेश के अनुरूप परीक्षा कराने के निर्देश देने के साथ लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
फोटो-39 होमगार्ड परीक्षा के लिए शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज केंद्र में प्रवेश के लिए लगी ला