। क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर निवासी किशोर के पास एक कॉल आई। कॉल पर उसे 25 लाख की लाटरी का झांसा देकर 33 हजार 500 रुपये ठग लिए गए। इनाम न मिलने व चौथी बार फिर खाते में रुपये डालने की कहने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। इस पर किशोर की मां ने थाने में घटना की तहरीर दी।
गांव फतेहउल्लापुर निवासी आशाराम की पत्नी अन्नपूर्णा ने थाने में तहरीर दी कि सात फरवरी को उनके बेटे प्रद्युम्न के पास कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। लॉटरी की धनराशि पाने के लिए जालसाज ने अपना बैंक एकाउंट नंबर देते हुए 10 हजार रुपये डालने को कहा।
इसके बाद सद्दाम हुसैन के नाम खाते में 6000 व दोबारा 17500 रुपये डलवाए। बुधवार को जालसाज ने फिर फोन कर 17500 रुपये डालने को कहा। इस पर उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ। पुलिस ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो