फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाल समेत सात इंस्पेक्टरों का गैरजनपद तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सात इंस्पेक्टरों का तबादला गैर जनपद हो गया। शहर कोतवाल राजेश पाठक के तबादले में संशोधन कर उन्हें कानपुर नगर भेजा गया। इसके अलावा छह इंस्पेक्टर गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर जिले में आए हैं।
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर के आदेश पर शहर कोतवाल राजेश पाठक का तबादला पहले कन्नौज के लिए किया गया, लेकिन देर रात तबादले में संशोधन कर उन्हें कानपुर नगर भेज दिया गया।

इसके अलावा इंस्पेक्टर अतर सिंह, संजीव सिंह का स्थानांतरण औरैया, अनूप निगम, दधिबल तिवारी, पीतम सिंह का तबादला कानपुर नगर और अतुल लखेरा का इटावा स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन


वहीं औरैया के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह, कानपुर नगर के राजेश श्रीवास्तव, अजय नारायण सिंह, रवि श्रीवास्तव, इटावा के जीवाराम और कन्नौज के इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह का फर्रुखाबाद स्थानांतरण हुआ है। छह इंस्पेक्टर जिले को मिलने के बाद जल्द ही इनकी तैनाती थानों और कोतवाली में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल समेत सात इंस्पेक्टरों का तबादला

गैर जनपदों से छह इंस्पेक्टर जिले को मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें