फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: उम्मीद पोर्टल पर पांच जून तक दर्ज होंगी 314 संदिग्ध वक्फ संपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर वक्फ संपत्तियों की कुंडली उम्मीद पोर्टल पर फीड की जा रही है। 314 वक्फ संपत्तियों का विवरण पूरा न भरने पर उन्हें संदिग्ध मानकर दोबारा फीडिंग करने के आदेश दिए गए हैं। फीडिंग की अंतिम तिथि पांच जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

वक्फ संपत्तियों पर कब्जे का खेल रोकने के लिए शासन की सीधी नजर है। कई संपत्तियों को तो जिम्मेदारों ने टुकड़ों में बेच दिया तो कहीं प्लाॅटिंग कर दी गई। इस पर रोक लगाने के लिए शासन के निर्देश पर वक्फ बोर्ड ने उम्मीद पोर्टल बनाया और संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर फीड करने के आदेश दिए थे। जनपद में शिया वक्फ बोर्ड की 35 और सुन्नी वक्फ बोर्ड की 1265 संपत्तियां हैं। इनमें 314 वक्फ संपत्तियां ऐसी हैं जिनका क्षेत्रफल, गाटा संख्या सहित पूरा विवरण फीड नहीं किया गया है। इनमें शिया वक्फ बोर्ड की 17 और सुन्नी वक्फ बोर्ड की 297 संपत्तियों शामिल हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी मुतबल्ली को पांच जून से पहले उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का विवरण फीड करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वक्फ संपत्तियों की फीडिंग के लिए पांच नोडल बनाए हैं। यदि फीडिंग में कोई दिक्कत आए तो वह विकास भवन स्थित कार्यालय में वक्फ निरीक्षक श्रीकृष्ण से प्रशिक्षण ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें