फर्रुखाबाद। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश के लिए रविवार को आठ केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा 290 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। 619 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 329 परीक्षा में शामिल हुए।
राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में पंजीकृत 100 अभ्यर्थियों में से 70 ने परीक्षा छोड़ दी। 30 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में 38 में से 25 परीक्षा में शामिल हुए। एसएनएम इंटर कालेज कायमगंज परीक्षा केंद्र पर 85 में से 62 परीक्षा देने को उपस्थित हुए। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मोहम्मदाबाद में 100 में से 48 परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए।
राजेंद्र सिंह इंटर कालेज नवाबगंज परीक्षा केेंद्र पर 94 में से 46 उपस्थित हुए। गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर में 75 परीक्षार्थियों में से 44 ने परीक्षा दी। आरपी इंटर कालेज कमालगंज परीक्षा केंद्र पर 80 में से 52 परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए। डायट रजलामई परीक्षा केंद्र पर 57 अभ्यर्थियों में 34 परीक्षा में शामिल हुए। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ने बताया कि परीक्षा का पहली बार आयोजन होने के कारण अधिकांश लोगों ने भाग नहीं लिया है।