फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश पर गुरुवार को जनपद में उर्वरकों की गुणवत्ता जांचने के लिए जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 29 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इसमें 13 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। इनमें से तीन नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसकी वजह से संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
गुणवत्ता परीक्षण में जिन दुकानों के नमूने फेल पाए गए, उनमें श्री बालाजी फर्टिलाइजर्स (जहानगंज), श्री राम खाद भंडार (भाऊपुर) और शेखर एग्रो एजेंसी (कमालगंज) शामिल हैं। इन प्रतिष्ठानों पर निर्धारित मानकों के विपरीत उर्वरक बेचे जाने की पुष्टि हुई।
जिला कृषि अधिकारी बी के सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे केवल लाइसेंसधारी और मान्यता प्राप्त दुकानों से ही उर्वरक खरीदें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल विभाग को दें। उन्होंने यह भी कहा कि उर्वरक की गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।