फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अभियान चलाकर 29 कुत्ते पकड़े

Sat, 22 Nov 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोगों को कुत्तों से बचाने के लिए नगर पालिका ने अभियान शुरू करवा दिया। तड़के पांच बजे से चले पहले दिन 13 स्थानों से 29 कुत्ते पकड़े गए। नगर पालिका प्रति कुत्ता 996 रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा के ठेकेदार ने बांदा की टीम से शुक्रवार तड़के कुत्ता पकड़ने का अभियान चलाया। नितगंजा दक्षिण, बहादुरगंज, तिकोना, भीकमपुरा, लालसराय, घुमना, पक्कापुल, बजरिया, बस अड्डा, ढुइया, रेटगंज और लालदरवाजा से 29 कुत्तों को पकड़ा गया। सभी कुत्तों को जाल में फंसाकर लोहे के पिजड़े में बंद करके बीबीगंज में बनाए गए एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में एक जालीदार कमरे में बंद किया गया।
इस दौरान एबीसी का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल फीता काटकर किया। इसके बाद कुत्तों के ऑपरेशन शुरू किए गए। ईओ विनोद कुमार ने कहा कि कुत्तों की नसबंदी और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगने के बाद लोगों को कुत्तों के आतंक से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

ठेकेदार अजय सिंह ने बताया कि रात में डॉक्टर यहीं रुकेंगे। शनिवार सुबह फिर कुत्तों को पकड़ा जाएगा। तीन दिन तक भर्ती के दौरान खाना, दवाएं, एंटी रैबीज इंजेक्शन भी लगाए जाएंगे। कुत्तों को वापस छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें