फोटो-12, शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देतीं डाॅ. मेजर शैफाली। स्रोत: सेना
फर्रुखाबाद। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सैन्य अस्पताल फतेहगढ़ में शिविर में 260 ग्रामीणों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। शिविर कमान अधिकारी कर्नल मनीष पांडेय के निर्देशन में लगा।
इसमें मेजर शेफाली, मेजर उत्कर्ष जायसवाल ने किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया, मासिक धर्म स्वास्थ्य व स्वच्छता, स्तन व सर्वाइकल कैंसर की पहचान के बारे में बताया। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मौखिक कैंसर और दंत स्वच्छता पर ले. कर्नल डॉ. दीपक ने जानकारी दी।
सूबेदार/एनए राजीव सिंह, नायब सूबेदार सुखदेव, हवलदार एमएस खान, नायक राहुल कुमार, दिलदार नदाफ, सिपाही चंद्र प्रकाश कुमावत, सिपाही देवेंद्र कुमार, नायक राकेश चौहान, पायल मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। (संवाद)