फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश सेवा की शपथ लेकर 229 जवान सेना का अंग बने

विज्ञापन
पाशिंग आउट परेड में शपथ लेते रिक्रूट। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सिखलाइट रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर 229 रिक्रूट पासिंग आउट परेड के बाद देश सेवा की शपथ लेकर सेना का अंग बन गए। रिक्रूटों ने ब्रिगेडियर को सलामी दी। प्रशिक्षण के दौरान सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार रिक्रूटों को ब्रिगेडियर ने मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित सिखलाइट रेजिमेंट सेंटर के मैदान में सोमवार को पासिंग आउट परेड हुई। ब्रिगेडियर गुलजीत सिंह जामवाल सेना ने गाड़ी से परेड का निरीक्षण किया। जवानों ने ब्रिगेडियर को सलामी दी। लेफ्टिनेंट कर्नल बुलबुल बुइया, सूबेदार मेजर बलवीर सिंह और धर्मगुरु नायब सूबेदार राजविंदर सिंह ने रिक्रूटों को देश सेवा की शपथ दिलाई।
रेजिमेंट सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान फायरिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जगदीप सिंह, फिजीकल में सुखजीत सिंह, ड्रील में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आकाश दीप सिंह और प्रशिक्षण के दौरान सभी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजय सिंह को ब्रिगेडियर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड के समापन पर ब्रिगेडियर ने कहा कि ट्रेनिंग कर सभी ने नए जीवन में कदम रखा है। मातृ भूमि की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है। सैन्य जीवन चुनौती से भरा है और यह देश सेवा के लिए है। इसके लिए अनुशासन में रहना जरूरी है।
इसके लिए अच्छे काम करना होगा। उन्होंने ट्रेनिंग कर सेना में शामिल हुए जवानों के माता-पिता को भी बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन हवलदार रशपाल सिंह ने किया। इस दौरान सेना के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें