फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी के लिए 216 किसानों को और करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कर्ज माफी योजना के तहत केसीसी के 216 बकाएदार किसानों को और इंतजार करना होगा। मार्च में शासन को भेजे गए मांगपत्र के जवाब में दोबारा सत्यापन के आदेश दिए गए हैं। इससे इन किसानों के सत्यापन का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शासन की फसल कर्ज माफी योजना में जिले के 52 हजार 988 किसानों का केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) पर 308 करोड़ 59 लाख 29 हजार रुपये माफ करने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं जिले के 216 किसानों ने पात्र होने के बावजूद कर्ज माफ न होने की शिकायत की थी। इस पर कृषि विभाग से सत्यापन के बाद कर्ज माफी के लिए मार्च में शासन को मांगपत्र भेजा गया था। इसमें एक करोड़ 30 लाख रुपये के बकाएदार तहसील सदर 150, अमृतपुर के 11 व कायमगंज के 55 लघु व सीमांत किसान शामिल हैं। अब शासन से इन किसानों का दोबारा सत्यापन के आदेश हैं। इससे किसानों को और इंतजार करना होगा।
जिला कृषि अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर 216 लघु व सीमांत किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। तहसील वार किसानों की सूची भेज दी गई है। सत्यापन रिपोर्ट मिलने पर शासन को भेजी जाएगी। शासन के आदेश पर कर्ज माफ हो सकेगा। इस प्रक्रिया के पूरी होने तक किसानों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें