फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर का ताला तोड़कर 2.12 लाख नकद व लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
फोटो: 24 शेखपुर में उर्स अहसनी महमूदी में कलाम पेश करते शायर। आयोजक
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। दावत खाने गई महिला के घर से चोर 2.12 लाख की नकदी के साथ ही लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर कैथल नगला निवासी सुधा दीक्षित पत्नी स्व. सर्वेश दीक्षित ने पड़ोसी हरीशंकर, मोनू शुक्ल व शिव शुक्ल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा कि नौ नवंबर 2025 को सुधा दीक्षित मकान में ताला डालकर रोहिला दावत खाने गई थीं। 10 नवंबर को सुबह करीब 5 बजे घर आईं तो मुख्यगेट टूटा था। चोर घर से तीन सोने की अंगूठी, सोने का पेंडल, एक सोने की जंजीर, छह जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का कमरबंद, चांदी का गुच्छा, सोने के कुंडल, सोने की दो चूड़ियां, नाक का फूल चोरी कर ले गए। साथ ही बक्से में रखे 2.12 लाख की नकदी चोरी कर ले गए। सुधा दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें