कायमगंज में मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सौरभ सिंह के पीसीएस परीक्षा पास करने लेने वह अब ट्रेजरी आफीसर बन गए। इससे उनके साथ उनके विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी खासे खुश हैं। सभी उनके कार्य व व्याहार की तारीफ कर रहे हैं।
हमीरपुर के मोहल्ला बंगाली मोहाल रमेड़ी निवासी रामपाल कुशवाहा के बेटे सौरभ सिंह अक्टूबर 2016 में फर्रुखाबाद में मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुए थे। पहले उनके पास सदर तहसील का चार्ज था।
कुछ दिन पहले ही उन्हें कायमगंज भेजा गया है। सौरभ सिंह के पिता रामपाल हमीरपुर में डीएम के पेशकार हैं। पीसीएस परीक्षा पास करने के बाद सौरभ का चयन ट्रेजरी आफीसर के लिए होने से वह खासे खुश हैं। वर्ष 2014 में उनका चयन रेवेन्यू इंस्पेक्टर के लिए भी हो गया था।
साफ्टवेयर इंजीनियर सौरभ सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में उनका चयन दिल्ली मैट्रो में भी हुआ था। वह दो भाई हैं। उनका छोटा भाई गौरव सिंह भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। उनकी बड़ी बहन राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल में शिक्षिका हैं।
मार्केटिंग इंस्पेक्टर बन गए ट्रेजरी ऑफीसर