फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 बोरी पुष्टाहार भीगने से खराब

Tue, 28 Aug 2018 12:16 AM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ग्राटगंज स्थित गोदाम में रखीं भीगी बोरियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के गोदाम में रखी करीब 2000 से ज्यादा बाल विकास पुष्टाहार की पंजीरी भीग गई। भीगने से पंजीरी खराब भी हो गई है। भीगी पंजीरी को ही अफसरों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंटवा दिया।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में करीब 178 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों पर हर माह बच्चों को बांटने के लिए पंजीरी का वितरण कराया जाता है। ग्राटगंज मोहल्ला स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के पास स्थित गोदाम में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंटवाए जाने के लिए करीब 2000 से ज्यादा बोरियाें में पंजीरी आई थीं। तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के चलते गोदाम में पानी भर गया है। इससे पंजीरी की लगभग सभी बोरियां भीग गई हैं। इन भीगी बोरियों को ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटने के लिए भिजवाया जा रहा है। कई आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों ने बताया कि पंजीरी भीगी होने के चलते खराब भी हो गई है। इसे बच्चे खाएंगे भी नहीं।

केंद्र प्रभारी पुष्पा सेन ने बताया कि गोदाम चारों तरफ से टपकता है। इसके साथ ही गोदाम के अंदर पानी भर जाता है। इसकी जानकारी आला अफसरों को है। पंजीरी आए ज्यादा समय नहीं हुआ है। कार्यालय में बिजली का कनेक्शन तक नहीं है। गोदाम पर मौजूद लिपिक अंकित कुमार कहा कि बोरियों के बारे में जानकारी नहीं दे सकता। डीपीओ भारत प्रसाद से बात करने का प्रयास किया लेकिन कई बार घंटी जाने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें