फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मिलावटखोरों के 20 नमूने फेल, दर्ज होगी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्योहारी सीजन में लिए गए 67 खाद्य नमूनों में से 20 फेल हो गए हैं। अब मिलावटखोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इनमें तीन रंगीन कचरी और एक खोया का नमूना असुरक्षित पाया गया। इसके अतिरिक्त, 13 नमूने अधोमानक और तीन मिथ्याछाप व विनियमों का उल्लंघन पाए गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने बताया कि चार असुरक्षित नमूनों के लिए सीजेएम कोर्ट में वाद दायर होगा। अधोमानक व विनियमों के उल्लंघन के मामलों में 17 व्यापारियों के खिलाफ एडीएम न्यायालय में कार्रवाई की जाएगी। ये नमूने मार्च में होली और नवरात्र पर्व पर लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट तीन माह बाद आने से मिलावटी खाद्य पदार्थ बाजार में बिकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें