फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करथिया के विकास को मुख्यमंत्री ने दी 2.15 करोड़ की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
2.15 करोड़ से होगा करथिया गांव का विकास
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गांव करथिया के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री ने दो करोड़ पंद्रह लाख रुपये के बजट की मंजूरी दे दी है। गांव के दो संपर्क मार्गों के अलावा 16 सीसी सड़कें इस रकम से बनाई जाएंगी। इसी साल की शुरुआत में बंधक बनाए गए 23 बच्चों को सकुशल निकाल कर बदमाश सुभाष को ठिकाने वाली टीम को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सम्मानित किया था। उस दौरान भोजपुर विधायक ने करथिया गांव के विकास के लिए बजट की मांग की थी।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करथिया में 30 जनवरी को बदमाश सुभाष व उसकी पत्नी रूबी ने गांव के 23 बच्चों को बंधक बनाकर विस्फोट करने की धमकी दी थी। आईजी जोन के नेतृत्व में पुलिस ने सुभाष को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसकी पत्नी को भीड़ ने मार दिया था। बच्चों को पुलिस ने बचा लिया था।
विज्ञापन

इस मामले में फरवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईजी जोन मोहित अग्रवाल समेत तत्कालीन एसपी, डीएम तथा ऑपरेशन में शामिल सभी लोगों को लखनऊ में सम्मानित किया था। सम्मान समारोह में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने करथिया गांव के समग्र विकास के लिए बजट की मांग की थी।
मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए 2.15 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी दे दी है। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए किलमापुुर से करथिया, जैतपुर से गांव करथिया संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। गांव के अंदर 16 सीसी सड़कें भी बनाई जाएंगी।
वर्जन
‘मुख्यमंत्री से सम्मान समारोह में गांव के विकास के लिए बजट की मांग की थी। उन्होंने बजट को मंजूरी दे दी है। गांव को मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए दो मार्गों के अलावा गांव के अंदर 16 सीसी सड़कें बनने से गांव का विकास होगा।’ -नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक, भोजपुर
विज्ञापन

‘किलमापुर से गांव करथिया, जैतपुर से गांव करथिया के लिए संपर्क मार्ग व गांव के अंदर सीसी सड़कें बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। शासन से 2.15 करोड़ के बजट की मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही टेंडर कराकर काम शुरू करा दिया जाएगा।’-आदित्य कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें