फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 सेकेंड में एक वोट पड़वाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में 20 सेकेंड में एक वोट पड़ेगा, यानी 1 मिनट में 3 वोट डलवाने का लक्ष्य है। कोई भी वोटर 7 सेकंड तक वीवीपैट में प्रत्याशी का चुनाव चिह्न देख सकेगा। फिर पर्ची खुद कटकर बॉक्स में गिर जाएगी।
विज्ञापन



निर्वाचन आयोग की मंशा है कि अधिक से अधिक लोग मतदान करें। बूथों पर ज्यादा दर तक वोटर लाइन न लगें। इसके लिए एक मिनट में 3 वोट का लक्ष्य रखा गया है। आयोग ने इसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

लोकसभा चुनाव 2014 में 1 मिनट में 2 वोट पड़े थे। 20 फीसदी बूथ ऐसे भी थे, जहां 1 मिनट में एक ही वोट पड़ा था। वोटर जैसे ही बूथ में प्रवेश करेगा तुरंत ही उसकी वोटर आईडी चेक की जाएगी।
विज्ञापन


मतदान कार्मिक (प्रथम) वोटर लिस्ट में उसका नाम चेक करेगा। पुरुष मतदाता के नाम के नीचे लाइन खींची जाएगी और महिला मतदाता के नाम के नीचे लाइन के साथ सही का चिह्न लगाया जाएगा। मतदान कार्मिक (द्वितीय) 17क रजिस्टर में वोटर के हस्ताक्षर करवाएगा।

यदि वोटर हस्ताक्षर नहीं कर सकता है तो फिर अंगूठा लगवाया जाएगा। वोटर आईडी का नंबर रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। इसके बाद वोटर के हाथ में स्याही लगाई जाएगी और मतदान कार्मिक(तृतीय) मतदान में वोटर की मदद करेगा।

भीड़ अधिक होने पर मतदान कार्मिक(तृतीय) स्याही लगाने का भी काम कर सकता है। पीठासीन अधिकारियों को भी तेजी से मतदान करवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने के साथ ही लोगों को धूप में ज्यादा न खड़ा होना पड़े इसके लिए लगातार इंतजाम कर रहा है। इसी को ध्यान में रख कर यह निर्णय भी लिया गया है।


इस बार चुनाव में पहली बार एम-3 मॉडल की नई ईवीएम से मतदान होगा। यह पहले उपयोग की जा रहीं एम-2 मॉडल की ईवीएम का अपडेट वर्जन है। इससे भी चुनाव के समय तेजी से मतदान करने में मदद मिलेगी। पहली बार सभी बूथों पर एम-3 मॉडल की ईवीएम का उपयोग होगा।
विज्ञापन


20 सेकेंड में एक वोट डलवाने का लक्ष्य

बूथ पर लोगों को ज्यादा देर खड़ा न होना पड़े इसका प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें