फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छों के खौफ से नदी में डूबे युवक को ढूंढने में गोताखोरों ने खड़े किए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज में काली नदी में डूबे युवक की खोजबीन को बुलाए गए गोताखोरों ने मगरमच्छ देख पानी में उतरने से मना कर दिया। सात घंटे तक नदी के किनारे टॉर्च की रोशनी में युवक की खोजबीन के बाद पुलिस वापस आ गई। तट के किनारे मिले कपडों के आधार पर युवक की पहचान का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन



शनिवार शाम यूपी 100 पर सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज बनी सिंह खुदागंज स्थित काली नदी पुल के नीचे पहुंचे। सूचना देने वाले खुदागंज निवासी श्रीगोपाल राजपूत ने बताया कि एक युवक नदी किनारे पहुंचा।

उसने पानी में मछलियां होने की बात पूछी। मना करने पर भी वह तट की ओर चला गया। मगरमच्छ होने की चेतावनी भी अनसुनी कर दी। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी में युवक को खोजने की कोशिश की। तभी नदी में मगरमच्छ दिखा।
विज्ञापन


इसके बाद आजाद नगर से दो पंखिया गोताखोर बुलाए। टॉर्च की रोशनी में दो मगरमच्छ दिखे तो गोताखोरों ने पानी में उतरने से मना कर दिया। रात 2:30 बजे पुलिस युवक के कपड़े लेकर लौट आई। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था।

नदी में एक डुबकी लगाते ही देखा गया। जहां डुबकी लगाने की जानकारी दी गई है, उसके पास में गहरे पानी का कुंडा जैसा बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि नदी में 3-4 मगरमच्छ देखे गए हैं।

इससे गोताखोरों ने पानी में घुसने से मना कर दिया। बताया कि युवक की उम्र लगभग 22 साल बताई जा रही है। नीले रंग की जींस पैंट, फूल आस्तीन शर्ट, सफेद बनियान व चप्पल मिली है। पहचान के लिए सभी थानों को कपड़ों बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


मगरमच्छ के डर से डूबे युवक को ढूंढने नहीं उतरे गोताखोर

नदी किनारे मिले कपड़ों से पहचान कराने की हो रही कोशिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें