फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों पर लगेंगे मतदाता जागरूकता बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन निजी व सरकारी प्रतिष्ठानों पर मतदाता जागरुकता बैनर लगवाएगा। इसके लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में 29 अप्रैल को मतदान होना है। प्रत्येक नागरिक अपने बूथों पर जाकर मतदान अवश्य करें, के बोर्ड बैनर तैयार कराकर चिह्नित स्थानों पर लगवाए। इसके साथ ही बैनर लगे स्थल की फोटोग्राफ उन्हें उपलब्ध कराएं।

उपनिदेशक मंडी को सभी मंडी स्थलों पर, सीएमओ को सरकारी व निजी अस्पतालों, डीआईओएस को अपने कार्यालय व इंटर कालेजों में, डीएसओ को राशन कोटा की दुकानों व पेट्रोलपंपों पर, बीईओ का परिषदीय विद्यालयों, ईओ शहर व कस्बों के तिराहे, चौराहे व बाजार में, एएमए को जिला पंचायत कार्यालय व टैक्स वसूली स्थलों पर, डीपीआरओ को एसपी आफिस, विकास भवन व कलक्ट्रेट में, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को कार्यालय व डाक बंगला, उप निदेशक कृषि व जिला कृषि अधिकारी को कार्यालय के अलावा खाद-बीज की दुकानों पर, जिला आलू-शाकभाजी अधिकारी को शीतगृहों के अलावा जिला अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन को मिठाई की दुकानों व बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मतदाता जागरुकता के बैनर लगवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें